शादीशुदा महिला को लेकर फरार हुआ सिपाही

मेरठ- शादीशुदा महिला को लेकर फरार हुआ सिपाही, अधिकारियों के चक्कर काट रहा महिला का पति, पति और परिवार को सिपाही दे रहा धमकी, पति ने SSP से लगाई पत्नी को वापस लाने की गुहार, मेरठ के जानी थाने में तैनात है सिपाही.

अलीगढ़ :भाजपा पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा देने की कही बात,भाजपा पार्षद के साथ पुलिस ने की थी मारपीट,पार्षदों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप,पुलिस ने भाजपा के 5 कार्यकर्ताओं को भेजा है जेल,कार्यकर्ताओं को जेल भेजने से नाराज हैं मेयर प्रशांत सिंहल,मेयर प्रशांत सिंहल के आवास पर इकट्ठे हुए भाजपा पार्षद

पीलीभीत में बेटे ने मां को ईट मारकर किया लहूलुहान, शराब के नशे में धुत बेटे ने मां का फोड़ा सिर, घायल बुजर्ग महिला ने बेटे के खिलाफ दी तहरीर, थाना बरखेड़ा इलाके के बर्रामऊ गांव का मामला.

रायबरेली- बेटे ने मां-बाप को घर से प्रताड़ित कर किया बेघर, दर-दर भटकने को मजबूर हुए पीड़ित मां-बाप, थाने से न्याय न मिलने पर एसपी ऑफिस पहुंचे, पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, खीरों थाना क्षेत्र के केसौली गांव का मामला.

चित्रकूट – व्यापारी के बेटे का अपहरण कर हत्या का मामला, पुलिस ने 3 हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया,आरोपियों ने महंगे शौकों के लिए किया था अपहरण,अपहरण और फिरौती के लिए बनाया था प्लान,मृतक नाबालिग के गांव के दोस्त ने रची थी साजिश,अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश,घटना में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार,रैपुरा गांव का रहने वाला था मृतक नाबालिग

मैनपुरी – 3 लाख 64 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी, पीड़ित के खाते से ऑनलाइन ठगी की गई, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत , कुरवाली थाना इलाक़े का मामला.

वाराणसी- बसहीं में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया , पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी, शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसहीं का मामला.

सपा से जया बच्चन ने नामांकन दाखिल किया,आलोक रंजन ने भी नामांकन दाखिल किया ,अखिलेश यादव,शिवपाल यादव साथ में रहे मौजूद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *