शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती का समारोह राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ सुधाकर पांडेय की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय में मनाया गया।

शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती का समारोह राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ सुधाकर पांडेय की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय में मनाया गया। समारोह में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को मान्यता देने के लिए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए शपथ लेकर राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिज्ञा का पाठ किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ यू एन सिंह, एसीएमओ डॉ एन के जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, डीएसओ डॉ रमाकान्त स्वर्णकार, डिप्टी डीआईओ डॉ अंशुमान तिवारी, कंट्रोलरूम प्रभारी डॉ सतीश चंद्र, जिला प्रशासनिक अधिकारी श्री रीतेश सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, एआरओ श्री लाखन सिंह, श्री राजबृजेन्द्र सिंह एवं श्री आर एम मौर्या, प्रशासनिक अधिकारी श्री आर पी सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत, डॉ प्रतीक गुबरेले, वरिष्ठ सहायक श्री बृजेश सिंह, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायकगण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *