शिक्षिका संगीता सिंह को मिला विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान

झांसीl नई दिल्ली के पटेल चौक स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा वृंदावन धाम के द्वारा रविवार को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अरविंद कुमार पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी एवं डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रही अंतरराष्ट्रीय पर्यावर्णविद छत्तीसगढ़ तथा डॉक्टर किरण बोंगले अध्यक्ष महाराष्ट्र इकाई पंडित दीनदयाल हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ इंदु भूषण मिश्रा कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा ने की।
उक्त समारोह में झांसी निवासी ब्लॉक बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय भोजला में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत संगीता सिंह को शिक्षा , समाज सेवा, हिंदी लेखन तथा नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए अतुल्य योगदान के लिए अतिथियों के द्वारा विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *