मुंबई 28 फरवरीः दिलो पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा मे उमड़ा जन सैलाब देखने लायक था। श्रीदेवी की जीवन से जुड़े कुछ रहस्य कहे या यादे आज भी कई लोगो के जहन मे है।
श्रीदेवी को बचपन से ही सफेद रंग बेहद प्रिय था। यही कारण रहा कि उनकी अंतिम विदायी के समय सब कुछ सफेद रहा। यहां तक कि जिस गाड़ी मे उनका पार्थिव शरीर शमशान घाट ले जाया गया, उसे भी गुलमोहर के सफेद फूलो से सजाया गया था।

श्रीदेवी ने एक बार कहा था कि वो दक्षिण भारत से मुंबई आने के बाद वापस जाना चाहती थी, लेकिन यहां मिले प्यार ने उन्हे रोक लिया। इसके बाद वो कभी मुंबई से वापस नहीं गयी।
बताते है कि शादी के बाद श्रीदेवी को कई फिल्मो के ओफर मिले, लेकिन उन्होने सभी को ठुकरा दिया। वो अपने पति बोनी कपूर और बेटियो के साथ वक्त बिताना चाहती थी। बाद मे परिवार की जिद के कारण फिल्मी दुनिया मे वापसी की।
मॉम श्रीदेवी की बतौर लीड एक्ट्रेस आख़िरी फिल्म साबित हुई. ये हिट फिल्म थी.
2018:इसी महीने की 8 तारीफ को श्रीदेवी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं. अपनी कमबैक फिल्म इंग्लिश विंग्लिश (2012) में श्रीदेवी. ये फिल्म श्रीदेवी ने 49 साल की उम्र में की थी.
तमिल फिल्म ‘मोन्द्रु मुदिचू’ (1976) में रजनीकांत के साथ श्रीदेवी. उस समय उनकी उम्र 13 साल थी. इस फिल्म में उन्हें रजनीकांत से ज्यादा फीस मिली थी
