झाँसी। आज श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज, पठौरिया ,झाँसी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती मनाई गई। प्रारम्भ में स्कूल अध्यक्षा श्रीमती विजय लक्ष्मी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया और कहा कि हमें महात्मा गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वो सादा जीवन उच्च विचार वाले व्यक्ति थे।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि आज महात्मा गांधी की 154वीं जयन्ती है। भारत वर्ष में हर वर्ष 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। स्वतन्त्रता दिवस, गणतन्त्र दिवस के बाद गांधी जयन्ती को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
विद्यालय के ज्वाइंट डायेक्टर अजय पाल सिंह जी ने कहा लाल बहादुर शास्त्री को 1964 में देश का दूसरा प्रधानमंत्री बनाया गया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री सादा जीवन और उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति थे। उनका पूरा जीवन हर व्यक्ति के लिए अनुकर्णीय है। जय जवान जय किसान का नारा देकर उन्होने न सिर्फ देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाया बल्कि खेतो में अनाज पैदा कर देशवासियों का पेट भरने वाले किसानों का आत्मबल भी बढ़ाया। सन 1966 में उन्हें भारत का पहला मरणोपरांत भारत रत्न का पुरूस्कार भी मिला था।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा सिंह ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन में पूर्ण योगदान दिया जो की कभी भुलाया नहीं जा सकता है। महात्मा गांधी ने असहयोग, अहिंसा तथा शान्तिपूर्ण प्रतिकार को अंग्रेजो के खिलाफ शस्त्र के रूप में उपयोग किया। उनके इस जीवन से हमंे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय में हुयी निबन्ध, भाषण एवं कला प्रतियोगिता में विजयी छात्र/छात्राओं का पुरूस्कृत भी किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में प्राईमरी वर्ग से दिव्यांशी सिंह भदौरिया, जूनियर वर्ग से मान्यता सिंह एवं सीनियर वर्ग से भूमि कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, भाषण प्रतियोगिता में प्राईमरी वर्ग से अंश वर्मा जूनियर वर्ग से दृष्टि अहिरवार एवं सीनियर वर्ग से समीक्षा पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं तथा कला प्रतियागिता मे लक्ष्य कुशवाहा, जूनियर वर्ग से हंशिका सिंह एवं सीनियर वर्ग से मुस्कान राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानप्रकाश दुबे, भोलेशंकर, अजय पटैैरिया, शशिप्रभा शिवहरे, अंजली पटैरिया, ज्योति सक्सेना कविता प्रजापति, छाया शुक्ला, निशा रावत, शाहरूख खान, सुरभि, शीतल, शुभांगी, मोहित, आयुषी, संध्या वर्मा, वन्दना कुशवाहा, राजीव कुमार, सुबोध, राजकुमार, अखिलेश कुमार, शिवहम हरि, प्रिन्स बिन्दुआ, आनन्द अवस्थी, तनु जाटव जितेन्द्र यादव, अंकित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभा का संचालन व आभार प्रिन्स बिदुआ ने व्यक्त किया।
श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज,झाँसी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई
