संजय सरावगी बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष बने

नई दिल्ली | भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दरभंगा सदर के विधायक व पूर्व मंत्री संजय सरावगी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है| वह दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे| जिन्हें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है|

लगातार छह चुनाव जीतने वाले संजय सरावगी इस बिरादरी में पार्टी का गद्दे कदेदावार चेहरा है| उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी | लगभग 10 साल तक परिषद के विभिन्न पदों पर रहे संजय सरावगी 1999 में भाजपा के जिला मंत्री रहे| इसके बाद 2001 में दरभंगा से पार्षद निर्वाचित होने के बाद इसी जिले के महामंत्री बनाए गए| फिर पहली बार फरवरी 2005 और फिर सितंबर 2005 में दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *