संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव

झाँसी /चिरगांव | चिरगांव के छिरोना गांव निवासी बबीता राजपूत(45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई | मंगलवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला | पोस्टमार्टम के दौरान मायके एवं ससुरालीजनों के बीच नोकजोक भी हुई | मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर महिला को उसका हक ना देने का आरोप लगाया|
बबीता की मायके का कहना है कि करीब 20 साल पहले उसके पति उमेश की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है| कविता इकलौते बेटे ऋषि के साथ रहती थी| ऋषि बीए में पड़ता है| सोमवार को खाना खाकर बबीता ऊपर कमरे में सोने चली गई| बेटा ऋषि नीचे कमरे में सोया था| मंगलवार सुबह उसकी भतीजी जब पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था| अंदर उसने बबीता को फंदे से लटका देखा| यह देख उसने शोर मचाया| आसपास एवं ससुराल के लोग आ गए| उन लोगों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया| यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया |
बबीता सिर्फ विधवा पेंशन के सहारे गुजारा करने पर मजबूर थी | एसपी डॉक्टर अरविंद कुमार क्या कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है| मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *