संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष का हंगामा

झाँसी | बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौटते समय नवविवाहिता की संदीग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई| उसके साथ मौजूद पति का कहना है की बाइक तेज रफ्तार में होने से वह गिर गई थी| इससे उसके सिर में गहरी चोट आ गई| अस्पताल लाने पर डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया |
वही,मायके पक्ष के लोग यह बात मानने को राजी नहीं हो रहे थे| उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हंगामा किया| नाराज परिजन साजिश रचकर उसकी हत्या का आरोप लगा रहे थे | इस वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव भी ससुरालीजनों को लेकर जाने नहीं दिया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|
मूल रूप से सीपरी बाजार के गोदू कंपाउंड निवासी कल्पना उर्फ मंजू (35) ने 6 फरवरी 2025 को कोतवाली के सैयर गेट निवासी अरविंद से दूसरा विवाह किया था| कल्पना ने एमबीए किया था जबकि अरविंद एक कंपनी में एमआर है | उसका कहना है कि मंगलवार सुबह पत्नी साथ बाइक से छतरपुर बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गया था| वहां गुरुग्राम में रहने वाला उसका दोस्त जितेंद्र भी पहुंचा था | तीनों ने वहां दर्शन पूजन किया | शाम करीब 5:00 बजे उसने पत्नी के साथ ही जितेंद्र को भी बाइक पर बिठा लिया | तीनों बाइक से झांसी लौट रहे थे| जैसे ही वे बरुआसागर के आगे पहुंचे, अचानक मंजू बाइक से नीचे गिर पड़ी |
सूचना मिलने पर मंजू के परिजन भी पहुंच गए| मंजू की बहन का आरोप था कि जानबूझकर सही घटना को छुपाया जा रहा है| वह लोग शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके के पक्ष के हवाले कर दिया | सीओ टहरौली अरुण कुमार राय के मुताबिक, मौत की सही बजट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर पता चलेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *