संविधान दिवस के साथ मनाया आम आदमी पार्टी ने स्थापना दिवस! रिपोर्ट:अनिल मौर्य

*संविधान दिवस के साथ मनाया आम आदमी पार्टी ने स्थापना दिवस!*

झाँसी। संविधान दिवस के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 12वाँ स्थापना मनाया, इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा केक कटकर एवं मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया।

जिलाध्यक्ष अरशद खान ने बताया कि पार्टी की स्थापना संविधान दिवस पर किया जाना इस बात को परिलक्षित करता है कि आम आदमी पार्टी के लिए संवैधानिक मूल्यों का कितना महत्व है।

महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की स्थापना का उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत आवश्यकताओं की निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करना है जो कि संविधान की मूल भावना पर आधारित है।

गोष्ठी के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं ने “सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों?” विषय पर चल रहे पर्चा वितरण अभियान के अंतर्गत पर्चे बांटे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशीष पाल, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक साजिद निसार, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा हिमांशु यादव, गरौठा विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह लोधा, गरौठा विधानसभा प्रभारी संजीव उपाध्याय, भावजीत सिंह सरना, हेमंत सिंह परिहार जिला सचिव YW, अशोक कुमार अहिरवार, मो इमरान खान, अशोक, जिला सचिव प्रवीण ठाकुर, प्रदेश सचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ रविंद्र रायकवार, ओम प्रकाश गुप्ता, इम्तियाज खान सैनिक प्रकोष्ठ , अनिल कुमार, शिव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, संतोष जी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने तथा आभार जिला महासचिव राजकुमार राव ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *