सकारात्मक व्यवहार विकसित करने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा अभियान ‘‘अभिमन्यु’’

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय अनूपपुर के समस्त थानों में विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिलाओ/बालिकाओं को सुरक्षित वातारण प्रदान करने एवं बालको/पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाये जाने हेतु ‘‘अभियान अभिमन्यु’’ चलाया जा रहा है।
जिला अनूपपुर में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पंवार के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के निर्देशन में जिले के समस्त थानों के द्वारा दिनांक 12.06.2023 से दिनांक 19.06.2023 तक (08 दिवसीय विशेष अभियान) ‘‘अभियान अभिमन्यु’’ संचालित किया जा रहा है। अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरूषो/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिलाओ/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।
इसी अनुक्रम में दिनांक 15.06.2023 को ‘‘अभियान अभिमन्यु’’ के अंतर्गत जिला अनूपपुर के समस्त थानों, कोचिंग संस्थाओं एवं सार्वजनिक चौराहों पर ‘‘अभिमन्यु’’ शुभंकर के कट आउट एवं फलेक्स लगाकर व उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ (मैं शपथ पूर्वक प्रतिज्ञा लेता हॅू कि मैं अभिमन्यू समाज में व्याप्त नशा, दहेज प्रथा, रूढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भू्रण हत्या, अशिक्षा, लिंग भेद जैसी कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोडूंगा और पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक समाज का निर्माण करूँगा) भी दिलायी गयी। हेल्प लाईन नंबरो का प्रचार प्रसार किया गया। उक्त अभियान दिनांक 19.06.2023 तक जिले के समस्त थानों में संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *