Headlines

सक्रिय राजनीति में नजीर बन रहे हैं मेयर रामतीर्थ सिंघल, विकास कार्यों की मौके पर परखते हैं गुणवत्ता

झाँसी। उत्तर प्रदेश के झांसी के मेयर रामतीर्थ सिंगल इन दिनों सक्रिय राजनीति में एक नजीर बन रहे हैं। सफल राजनीति के मापदंडों में शामिल जनता से संवाद और जनहित के कार्यों की देखरेख के मामले में वह अन्य जनप्रतिनिधियों से कहीं आगे नजर आ रहे हैं।

बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले रामतीर्थ सिंगल झांसी के मेयर पद पर पिछले साल ही आसींन हुए थे । उन्हें भाजपा के टिकट पर बंपर जीत हासिल हुई थी । भाजपा में रहते हुए रामतीर्थ सिंगल ने शुरू से ही कर्म को प्रधानता दी है।

यही कारण है कि उन्हें पार्टी ने कर्मठता का इनाम देते हुए मेयर के लिए टिकट दिया था । पार्टी के साथ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए मेयर रामतीर्थ सिंगल निगम द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की मौके पर गुणवत्ता देखने का सक्रिय कार्य कर रहे हैं।

किसी भी जनप्रतिनिधि का विकास कार्यों को मौके पर देखना उसकी गुणवत्ता में सुधार का सबसे बड़ा सूचक होता है।

आज वह पुरानी तहसील के पास बन रहे शौचालय को देखने पहुंचे ।राजमिस्त्री के साथ सामग्री की गुणवत्ता और बन रहे शौचालय की दीवारों की नाप जोख को मेयर रामतीर्थ सिघल ने बड़ी बारीकी से देखा ।

मेयर की दूरदृष्टि देख कर काम कर रहे राजमिस्त्री की आंखें फटी रह गई । वह सपने में भी नहीं सोच रहा था कि मेयर साहब निर्माण कार्य की इतनी गहरी जानकारी रखते हैं।

मेयर रामतीर्थ कब विकास कार्यों को मौके पर देखने का यह कोई पहला अवसर नहीं था । पार्क में गहोई समाज के पूजनीय की मूर्ति, नाले का निर्माण कार्य, सड़कों का निर्माण कार्य, व्यापारियों को होने वाली समस्याओं का निराकरण से लेकर सामाजिक संगठनों के साथ सहभागिता में वह पूरी तन्मयता से मेल मिलाप करते नजर आते हैं।

अपनी छवि में लोगों का प्यार शामिल करने के साथ रामतीर्थ सिंघल युवा राजनीति में ऐसी नजीर स्थापित कर रहे हैं, जो वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है ।

आज नेताओं में राजनीतिक सेवाकाल में जिम्मेदारी और कर्तव्य निष्ठा का निर्वाहन बहुत कम देखने को मिलता है। यही। कारण है कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में एसी कार्यशैली की सख्त जरूरत है, जो सरकारों के जनता के लिए संजोए गए सपनों को धरातल पर साकार करने में सहायक हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *