सगाई से पहले युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

झाँसी |रक्सा के मठ गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति की बड़ी पुत्री निशा (19) ने फंदा लगाकर जान दे दी | परिजन उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे | कुछ दिनों बाद ही उसकी सगाई होनी थी| शुक्रवार रात उसने घर के बगल में बने कच्चे मकान में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी | परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता||
मठ निवासी धर्मेंद्र ट्रक चालक है| परिवार में निशा सबसे बड़ी थी| आठवीं पास कर उसने पढ़ाई बंद कर दी थी| परिजन अब उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे | 14 नवंबर को रिश्ते की बात होनी थी | परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चों को नए कपड़े एवं मिठाई दिलाने के बाद बृहस्पतिवार को पिता ट्रक लेकर इंदौर चले गए| घर में पत्नी, बेटी भावना एवं बेटा थे| शुक्रवार को गांव में भंडारा था| सभी के साथ भावना भी गई थी|
खाना खाने के बाद रात करीब 8:00 बजे लौटकर आए | भावना घर के बगल बने कच्चे मकान में सोने चली गई| सुबह मां के पहुंचने पर उसका शव फंदे से लटका मिला| यह देख मन चिक उठी | थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *