Headlines

सड़क किनारे खड़े टैंकर में बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

कौशाम्बी- सड़क किनारे खड़े टैंकर में बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सैनी थाना इलाके के गुरुकुल रोड की घटना.

अयोध्या- अज्ञात युवक की धारदार हथियार से हत्या, घटनास्थल पर पड़ी मिली मोटरसाइकिल, मृतक युवक की नहीं हो पाई शिनाख्त, रुदौली के दल सराय नहर की पटरी का मामला.

चंदौली- दबंग सहायक अध्यापक ने हेड मास्टर पर किया हमला, हेड मास्टर को राड से मारकर किया गंभीर घायल, अनुपस्थिति रजिस्टर में सिग्नेचर को लेकर विवाद, हेड मास्टर सदानंद दुबे को मारकर किया घायल, थाने में तहरीर देकर हेड मास्टर ने लगाई गुहार, चकिया के कुदरा गांव कम्पोजिट विद्यालय का मामला

जालौन- संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का मिला शव, गल्ला मंडी परिसर में व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कालपी कोतवाली के गल्ला मंडी परिसर का मामला.

इटावा- सफारी पार्क में शेरनी सोना के पांचवे शावक की मौत, सोना से जन्मे चार शावकों की पहले ही हो चुकी थी मौत, 6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच 5 शावकों को दिया था जन्म, जिनमें से दो शावक मृत पैदा हुए थे.

कानपुर देहात में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,बैंक के कर्ज, सांड के हमले से घायल हुआ था किसान,फसल करने के लिए बैंक से मृतक ने लिया था कर्ज,क्रेडिट कार्ड के जरिये 3.60 लाख का लिया था कर्ज,सांड के हमले से घायल किसान कर्ज से था परेशान,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा ,थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव मंगलपुर का मामला.

प्रतापगढ़: राजेंद्र नगर चौराहे पर खड़ी बाइक में टकराई दूसरी बाइक,टकराने से होमगार्ड की मौत, दूसरी बाइक का युवक घायल,पांच सौ मीटर पहले खड़ी बाइक से टकराने पर हुई घटना,घायल होमगार्ड को अस्पताल से प्रयागराज किया था रेफर,प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में कोहराम,लालगंज कोतवाली के राजेंद्र नगर चौराहे का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *