*कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के करन उम्र 28 वर्ष पुत्र रामरूप 25 जनवरी को चरवा थाना क्षेत्र के जानकीपुर के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे किसी वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।बेटे के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके निधन से पत्नी कविता और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एक सप्ताह बीत जाने के बाद अभी तक थाना पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश नहीं की है जिससे पुलिसिया लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है
*
