सपाईयो ने दिखायी दरियादिली, केरल बाढ़ पीड़ितो की मदद

झांसीः केरल मे आयी बाढ़ से बेघर हुये हजारो  लोगो  की मदद के लिये देश भर से उठ रहे हाथ मे झांसी के सपाईयो  ने भी सहयोग किया है। उन्होने आज डीएम के माध्यम से 11 हजार की मदद सरकार के पास भेजी। युवा नेता राहुल सक्सेना के नेतृत्व मे मदद की चेक प्रशासन को दी गयी।

समाजवादी पार्टी के झांसी विधानसभा प्रभारी राहुल सक्सेना ने जिलाधिकारी के माध्यम से 11 हजार रुपए की चेक दी है।

<script async src=”//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”></script>

<!– ads1 –>

<ins class=”adsbygoogle”

style=”display:inline-block;width:728px;height:90px”

data-ad-client=”ca-pub-1629403174967805″

data-ad-slot=”5472945815″></ins>

<script>

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

</script>

बता दें कि केरल में आई बाढ़ से त्राहि-त्राहि मची हुई है। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए जगह-जगह से सरकारें और आम लोग आगे आ रहे है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के झांसी विधानसभा प्रभारी राहुल सक्सेना समेत कई सपा कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के माध्यम से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 11 हजार रुपए की चेक दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केरल में प्राकृतिक आपदा आई है। जिसमें लाखों लोग संकट में हैं, समाजवादी पार्टी का हमेशा से लक्ष्य रहा है कि जाति धर्म और राजनीति से ऊपर मानवता होती है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक लोगों से अपील की है कि धर्म, जाति, राजनीति छोड़ कर इस मिशन में अपने साथियों की मदद के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, आरिफ खान, अबरार अली, आकाश मलिक, अरविंद लखेरा मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *