Headlines

सब्ज़ी विक्रेता ने टमाटर की रखवाली के लिए रखा बाउंसर

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर कसा तंज
वाराणसी में एक सब्ज़ी विक्रेता द्वारा टमाटर की रखवाली के लिए रखा गया है बाउंसर , उसी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज़

ट्वीट कर भाजपा से कहा, भाजपा टमाटर को, Z PLUS सुरक्षा दे

मेजा, प्रयागराज। पति ने जमीन बेच दी, नौकर भी बना… कॉन्स्टेबल बनते ही पत्नी ने मुंह फेरा! ज्योति मौर्य जैसी एक और कहानी……

यूपी के प्रयागराज में ज्योति मौर्य की तरह एक और कहानी सामने आई है. यहां रहने वाली बूढी अम्मा का रो-रोकर बुरा हाल है. बहू नौकरी लगने के बाद घर आने से मना कर रही है. पति का कहना कि पत्नी को पढ़ाने के लिए खेत जमीन बेच दी. यहां तक कि घर का सारा काम भी किया, लेकिन अब सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी साथ छोड़ रही है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सफाईकर्मी आलोक मौर्य और उनकी पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्य के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इन दोनों के मुद्दे को लेकर एक बहस सी छिड़ गई है. वहीं अब इसी तरह के और भी केस सामने आने लगे हैं. पत्नियों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर गांव-शहर तक कई तरह की बातें हो रही हैं. 
यह मामला प्रयागराज से 50 किलोमीटर दूर मेजा के जरार गांव का है. यहां के रहने वाले रविंद्र कुमार प्राइवेट काम करते हैं. इनकी पत्नी रेशमा यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं. रविंद्र कुमार का कहना है कि जमीन बेचकर हमने पत्नी को पढ़ाया. जब रेशमा की सरकारी नौकरी यानी यूपी पुलिस में भर्ती हो गई तो हम से दूरी बनाने लगी. पत्नी के इस व्यवहार से रविंद्र परेशान हो गया है.
प्रयागराज के मेजा के रहने वाले रविंद्र कुमार की शादी साल 2017 में हुई थी. शादी के एक साल तक पत्नी और पत्नी के बीच बहुत प्यार था. रविंद्र प्रदेश से बाहर प्राइवेट जॉब कर रहे थे, वहीं रविंद्र की पत्नी घर पर रहकर पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *