Headlines

समाजवादी पार्टी अपने मकसद से भटक गई है- वीरेंद्र यादव,रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झांसी सेकुलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव की झांसी इकाई की कमान संभाल रहे वीरेंद्र यादव ने आज मीडिया से रूबरू हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का मकसद से भटक गई है ।यही कारण है कि शिवपाल यादव को सेकुलर मोर्चे  का गठन करना पड़ा है।

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा की नेता दीपमाला कुशवाहा ने झांसी के स्थानीय होटल में पत्रकारों से मुलाकात की।  उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाये है। दीपमाला कुशवाहा का कहना है कि समाज के पिछड़े, अति पिछड़े, अल्प संख्यक, गरीब उपेक्षित समाज को उनका हक दिलाने के लिए मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन खड़ा दिया था। समाजवादी आंदोलन अपने मकसद से भटक गया है। वह केवल फसेबुक, टयूटर और वाट्सएप तक सिमटकर रह गया है। इसका कारण पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के अनुभव की कमी है।

लेगों को न्याय दिलाने के लिए शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर सहित समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ना होगा। समाजवादी सेक्यूलर किसी के भी हक में डाका नहीं डालने देगी और नहीं अन्याय होने दिया जायेगा। सेक्यूलर मोर्चा का बुन्देलखंड सहित पूरे प्रदेश में शीघ्र विस्तार किया जायेगा।

उन्होंने आवाह्न करते हुए कहा कि जो विभिन्न राजनैतिक दलों में जो समाजवादी विचार धारा के लोग हैं वह मोर्चा में आये और बड़ी ताकत बनकर उभरे। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में लोग मोर्चे से जुड रहे हैं। झांसी में भी एक मजबूत टीम तैयार हो रही है। शीघ्र ही कई और बड़े चेरे मोर्चे की ताकत बनकर सामने आयेंगे।

पत्रकार वार्ता में सत्येन्द्र सिंह यादव, सुदेश यादव, देवेन्द्र यादव, भगवान सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *