झाँसी। कनौजिया/रजक बंधु महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के आगमन पर महासभा के अध्यक्ष बूंदीलाल रजक द्वारा माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के रूप में अध्यक्ष बूंदी लाल रजक, उपाध्यक्ष राजकुमार कनौजिया, महासचिव एवं कानूनी सलाहकार अखिल भारतीय धोबी महासंघ हरि किशन रजक, उप महासचिव राज कुमार कनौजिया, कोषाध्यक्ष गुरुदयाल पुरविया, उप कोषाध्यक्ष कुलदीप रजक, लेखाकार राज कनौजिया, उप लेखाकार विनोद कुमार (प्रमोद), कानूनी सलाहकार त्रिलोकीनाथ कनौजिया, सलाहकार कैलाश रतन कनौजिया, संगठन मंत्री राज कुमार कनौजिया प्रचार मंत्री बाबूलाल, सुजीत कनौजिया, विनोद कुमार, भवन प्रभारी राजीव कनौजिया, अखिल भारतीय रजक से प्रागी लाल राजन, महेश राजन, अवध कुमार ने शपथ ली। इस दौरान समाजसेवी डॉ. संदीप ने कहा समय के साथ लोगों की विचारधारा में भी परिवर्तन हो रहा है अब उच्च और निम्न जाति के लोग साथ रह रहे हैं भोजन कर रहे हैं। जाति बंधन केवल एक मानसिक सोच है यथार्थ में ऐसा कुछ नहीं, जब ईश्वर ने सभी को एक सा रूप औरंग दिए हैं तो भेदभाव किस आधार पर। मैं रजक समाज एवं महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ तन मन धन से खड़ा हूं कभी भी किसी को कोई समस्या आए तो मुझसे या मेरे कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं संस्था द्वारा आप को यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के राजू सेन, बसंत गुप्ता, महेश सेठ (मामा), संदीप नामदेव, लखन अहिरवार, सलमान खान, महेंद्र रायकवार, नीलू रायकवार, राकेश अहिरवार, सुशांत गेड़ा आदि उपस्थित रहे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
समाजसेवी डॉ० संदीप ने दिलायी कनौजिया/रजक बंधु महासभा का पदाधिकारियों को शपथ रिपोर्ट: अनिल मौर्य
