समाजसेवी सरिता शर्मा भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत रिपोर्ट: अनिल मौर्य

रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने उत्तर रेलवे नई दिल्ली की जेड आर यू सी सी सदस्य डॉ. रमा अतुल सिंह की संस्तुति पर नई दिल्ली की वरिष्ठ समाजसेविका एवं स्वदेशी सनातन संघ, नई दिल्ली की प्रदेश सचिव सरिता शर्मा की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है ।
सरिता शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगी । मनोनयन पर नई दिल्ली के सम्भ्रांत नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने श्रीमती शर्मा को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान तथा सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *