मंदसौर 6 जूनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मंदसौर पहुंचे और यहां किसान समृद्वि रैली को संबोधित किया। निशाने पर मोदी और शिवराज को लेते हुये राहुल ने कई तीखे वार किये। राहुल ने साफ किया कि मप्र मे कांग्रेस की सरकार बनने के दस दिन के भीतर किसानो के कर्ज माफ कर दिये जाएंगे।
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओ और नेताओ को भी संदेश दिया। राहुल ने कहा कि जो कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा रहेगा, उसकी ही सरकार मे जगह होगी।
राहुने आरोप लगाया कि उन्हे मंदसौर नहीं आने दिया जा रहा था। उनके साथ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजिय सिंह सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।
आपको बता देकि पिछली साल मंदसौर मे फायरिंग मे 6 किसानो की मौत हो गयी थी। आज बरसी पर किसानो को संबोधित करने राहुल गांधी पहुंचे।
राहुल ने कहा कि मोदी और शिवराज बाते बड़ी-बड़ी करते हैं, लेकिन किसानो के लिये कुछ नहीं करते। कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानो के कर्ज माफ कर दिये जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी पढ़े-लिखे तो हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई गलत है. उन्होंने आरएसएस वाली पढ़ाई की है, हमारी पढ़ाई उनसे पूरी अलग है. कांग्रेस के लोगों ने प्यार की पढ़ाई की है, लेकिन नफरत की पढ़ाई नहीं की है.