सरस्वती इंटर कालेज की पूर्व छात्रा ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा, रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा

इटावा। नगर का संस्कार युक्त शिक्षा में उत्तम सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज,मोतीझील की पूर्व छात्रा अनामिका दुबे ने नीट की परीक्षा 23 लाख परीक्षार्थियों में 720 में से 640 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण किया है।
उक्त जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह व आचार्य अरुण शर्मा ने अनामिका के घर जाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। बताते चलें सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, मोतीझील विद्यालय यूपी बोर्ड द्वारा संचालित है,इसी विद्यालय से अनामिका ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.8 अंक प्राप्त किये थे। अनामिका एक सामान्य परिवार से हैं,इनके पिता सुधीर बाबू दुबे ज्योतिषी हैं और मां नीलम दुबे ग्रहणी हैं। अनामिका ने बताया कि उसने प्रथम से ही इसी संस्था में शिक्षा ग्रहण की है। विद्यालय के आचार्य अरुण शर्मा ने बताया कि वह शुरू से पढ़ाई में आगे रहती थी और हमेशा कक्षा में प्रथम आती थी। अनामिका ने बताया कि शुरुआत से ही उसकी इच्छा एमबीबीएस डॉक्टर बनने की थी।इसका श्रेय उसने विद्यालय के गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह ने अनामिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरन्तर प्रगति की शुभकामनाएं दी एवं इस सफलता के लिए उनके माता-पिता को बधाई दी।विद्यालय के अध्यक्ष कमाण्डर नरसिंह भदौरिया,मंत्री पदम सिंह नरूका व प्रबन्धक संतोष कुमार ने अनामिका की सफलता पर शुभकामनाएं दी।
– रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *