सर्राफा कारोबारी को झांसा देकर हड़पे जेवर

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

➡️लखनऊ- सर्राफा कारोबारी को झांसा देकर हड़पे जेवर,केस दर्ज, कारोबारी ने 29 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया, अमीनाबाद की बताशे वाली गली में है ज्वैलरी शॉप , आरोपी शंभूनाथ ने सोने के हार का आर्डर दिया था, 2 अप्रैल को आरोपी शंभूनाथ ने हार लिया था-कारोबारी, हार लेने के बाद आरोपी ने नहीं किया भुगतान-कारोबारी, पीड़ित कारोबारी ने चौक कोतवाली ने केस दर्ज कराया.

➡️लखनऊ- यूपी बोर्ड के 10वीं,12वीं के परीक्षार्थियों को प्रलोभन, फोन करके नंबर बढ़वाने, पास करवाने का लालच, अभिभावकों से धन की मांग कर रहे साइबर ठग, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभिभावकों को किया सतर्क, फर्जी साइबर ठग और फ्रॉड कॉल के झांसे में ना आए, साइबर ठगों के खिलाफ विभाग ने दर्ज कराई है FIR, फोन कॉल आने पर DIOS को दें जानकारी-सचिव.

➡️लखनऊ- 2 सड़क हादसों में 2 बाइक सवारों की मौत, अर्जुनपुर चौराहे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर की कार्रवाई, पहाड़पुर में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों बाइक सवारों की इलाज के दौरान मौत.

➡️लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कल का कार्यक्रम, अलीगढ़,अमरोहा और मुरादाबाद में करेंगे प्रवास, सुबह 11.30 बजे कोल विधानसभा के बूथ सम्मेलन, दोपहर 1.30 बजे जोया अमरोहा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन , 3.30 बजे राही होटल मुरादाबाद में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

➡️लखनऊ- लेखपाल अंतरिक्ष पांडे के खिलाफ शिकायत, दंपति ने की लेखपाल अंतरिक्ष पांडे की शिकायत, गोसाईगंज कोतवाली में लेखपाल की करतूत की शिकायत, गुर्गों की मदद से निर्माण तोड़ने,उत्पीड़न की शिकायत, मोहनलालगंज तहसील में तैनात है लेखपाल अंतरिक्ष पांडे, मऊ गांव में तैनाती के दौरान सुर्खियों में थे लेखपाल.

➡️लखनऊ- 6 अप्रैल को बीजेपी मनाएगी स्थापना दिवस, प्रदेश के 1.63 लाख बूथों पर मनेगा स्थापना दिवस, पार्टी के बड़े नेता बूथों पर जाकर करेंगे कार्यक्रम, घर-घर संपर्क कर लगवाएंगे भाजपा का झंडा, पीएम मोदी के लिए वोट की भी करेंगे अपील.

➡️लखनऊ- राजधानी में सर्राफा कारोबारी से लूट, दुकान बंद कर जा रहे सर्राफा कारोबारी से लूट, बाइक सवार दो बदमाश बैग छीन ले गए, सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही जांच पड़ताल, मौके पर ADCP साउथ शशांक सिंह भी मौजूद, बंथरा थाना क्षेत्र के लोनाह गांव का मामला.

➡️आगरा – रील बनाने के चक्कर में शस्त्र का प्रदर्शन , तलवार के साथ वीडियो बना खुला प्रदर्शन , वायरल वीडियो के बाद जांच में जुटी पुलिस, आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र का है मामला

➡️फर्रुखाबाद – निजी स्कूल का तुगलकी फरमान , जिले में मॉर्डन पब्लिक स्कूल का कारनामा , बच्चों को मुस्लिम लिबास पहनकर आने का फरमान, रमजान पार्टी पर लड़कियों को शरारा पहनकर आने का फरमान, लड़कों को कुर्ता पैजामा, टोपी लगाकर आने का फरमान , स्कूल ग्रुप पर फ़ोटो भेजकर बच्चों को पार्टी में आने का दिया फरमान, नर्सरी से कक्षा 2 के छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया था मैसेज, कोतवाली सदर क्षेत्र के मॉर्डन पब्लिक स्कूल का मामला.

➡️लखीमपुर- सपा नेता आकाश लाला ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया, सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्रसभा भी रह चुके हैं आकाश, अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं आकाश लाला, गोला के रहने वाले थे आकाश लाला.

➡️कुशीनगर- विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर मारपीट, मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में चले ईंट और पत्थर, विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, मारपीट में कुछ लोग हुए घायल , घायलों को सीएचसी रामकोला भेजा गया, 2 लोगों को पुलिस लाई थाने, आगे की कार्रवाई में जुटी , रामकोला थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव की घटना.

➡️मऊ- SBSP प्रत्याशी अरविंद राजभर ने माफी मांगी, घोसी में बीजेपी नेता अरविंद राजभर से नाराज थे, चुनाव कार्यक्रमों से बीजेपी नेता बनाए हुए थे दूरी, आज डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने समझौता कराया, अरविंद राजभर ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी, बीजेपी-SBSP गठबंधन में प्रत्याशी हैं अरविंद राजभर.

➡️संभल – बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे उतरे चुनाव मैदान में, टिकट की पुष्टि से पूर्व ही चुनावी प्रचार में जुटे आदित्य यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार, गुन्नौर में चुनाव प्रचार के दौरान किया पलटवार, सपा कन्फ्यूज पार्टी नहीं, बल्कि बीजेपी है कंफ्यूज पार्टी- आदित्य, सपा यूपी में इकलौती पार्टी है जो बीजेपी को टक्कर दे रही, आदित्य यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में कर रहे हैं प्रचार.

➡️आगरा – अतिरिक्त दहेज न मिलने पर ससुराल में महिला का उत्पीड़न, भूखा-प्यासा रखने, मारपीट, जान से मारने की कोशिश का आरोप , गला घोंटते वक्त आवाज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने बचाई जान, पीड़िता की सूचना पर पहुंची मां अपने साथ मायके लेकर पहुंची, पुलिस कमिश्नर से शिकायत पर ससुरालियों पर केस दर्ज, डेढ़ साल पहले हुई थी नैनाना जाट निवासी अजीत से शादी, थाना सदर में दर्ज किया गया केस.

➡️महराजगंज- चीनी मिल ने किसानों का गन्ना न लेने का पोस्टर किया चस्पा, टेक्निकल खराबी होने की बात कहकर पोस्टर किया गया चस्पा, सैकड़ों एकड़ गन्ना लदी ट्रॉली और ट्रेलर मिल में खड़ी, मिल अधिकारियों से मिलने पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, मंत्री के पहुंचने के बाद किसानों को मिली बड़ी राहत, अब कुशीनगर के रामकोला और खड्डा चीनी मिल जाएगा गन्ना, आईपीएल चीनी मिल अपने खर्चे पर भेजवाएगी कुशीनगर चीनी मिल.

➡️हाथरस – जिला कारागार अलीगढ़ से पेशी पर आए बंदी ने ब्लेड से काटा पेट, न्यायालय परिसर स्थित हवालात में बंदी ने ब्लेड से काटा अपना पेट, गंभीर हालत में बंदी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस टीम, उपचार के बाद बंदी को जिला कारागार लेकर रवाना हुई पुलिस टीम.

➡️आगरा – शूज की फैक्ट्री में धमाके से हड़कंप, कंप्रेशर फटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, हिट्स फैक्ट्री में काम करता था मृतक, मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन, परिजन मुआवजे की कर रहे हैं मांग, सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम की घटना.

*🙏 आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात*
*🙏 जय हो 🙏*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *