सवर्णों के भारत बंद का व्यापक असर, आगजनी व ट्रेन रोकी

नई दिल्ली 6 सितंबर SC ST में किये किए गए संशोधन को लेकर सवर्णों की गुस्सा बढ़ती जा रही है। आज इस मुद्दे पर सवर्णों के भारत बंद का विभिन्न राज्यों में व्यापक असर देखने को मिला है।  बिहार में कई जगह आगजनी की घटना सामने आई है ट्रेन को रोका गया है मध्य प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है। उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिला है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए SC ST एक्ट में संशोधन किया है इस मुद्दे पर पूरे देश के शहरों में जबरदस्त गुस्सा है। सवर्णों की गुस्सा को केंद्र सरकार की माथे पर चिंता की लकीरें उकेर दी हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे में भी सवर्ण समुदाय के लोग SC/ST एक्ट का विरोध करने सड़क पर उतरे हैं.

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बंद को लेकर व्यापक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के संभल में धारा 144 लागू की गई है।

बिहार के नवादा में भारत बंद के दौरान लोगों ने घूम-घूमकर बाजार को बंद कराया, यहां पर राजगीर पथ पर लोगों ने आगजानी कर सड़क को जाम किया.

मध्यप्रदेश के दस जिलों में धारा 144  लागू की गई है. मध्यप्रदेश के भिंड, ग्वालियर, मोरेना, शिवपुरी, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, छत्तरपुर, सागर और नरसिंहपुर में धारा 144 लागू की गई है. इस दौरान यहां पर पेट्रोल पंप, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे.

इस बीच भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ बैठक की है भाजपा किसी तरह से सवर्णों की इस नाराजगी को दूर करना चाहती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *