सहारनपुर- पावधोई नदी में नहाते समय एक युवक पानी में डूबा,मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम युवक को तलाशने में जुटी ,राकेश टाकीज पुल पर पावधोई नदी में डूबा युवक,थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत का मामला.
सुल्तानपुर- गोमती नदी में डूबे युवक का शव बरामद,कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला शव,मछली पकड़ने के दौरान गोमती में डूबा था युवक,हलियापुर थानाक्षेत्र के कांपा गांव का मामला.
सहारनपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 कांवड़िए झुलसे*
हाईटेंशन लाइन नीचे होने के चलते झुलसे कांवड़िए
सभी झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में 5 कांवड़िए झुलसे.
बस्ती- सिंचाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,पैकोलिया थाना क्षेत्र के गडहाराजा गांव का पूरा मामला.
बाराबंकी: मुख्तार एंबुलेंस प्रकरण में MP-MLA कोर्ट में सुनवाई*
MP-MLA कोर्ट में RTO पंकज सिंह बतौर गवाह पेश
आज समय अभाव के कारण जिरह नहीं हुई पूरी
विशेष सत्र न्यायाधीश विपिन यादव की कोर्ट में सुनवाई
जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर मुख्तार अंसारी पेश हुआ
कोर्ट ने 26 जुलाई लगाई सुनवाई की अगली तारीख.
सहारनपुर:शेखपुरा कदीम में रेलवे अंडर पास में भरा पानी,पानी में डूबने से एक नाबालिग बच्चे की मौत,बिना निकासी के बना अंडर पास बना मुसीबत,पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया,सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की घटना.
गाजियाबाद :इनकम टैक्स विभाग की गाजियाबाद में बड़ी रेड,प्रोग्रेसिव टूल्स बनाने वाली कंपनी पर छापेमारी,कंपनी की 3 फैक्ट्रियों पर एक साथ सुबह से रेड जारी,फैक्ट्री के मालिक परमजीत गांधी के आवास पर भी रेड,टैक्स चोरी,आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेड जारी.
बदायूं :6 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप,मासूम की मां ने बिल्सी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट,1 व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू ,मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप,बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला.
प्रतापगढ़;सड़क हादसे में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा,हादसे में घायल बच्चे को सिपाही ने बचाया,सिपाही मनीष पांडेय ने बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया,गाड़ी से घायल बच्चे को ले जाने का वीडियो वायरल,मोहनगंज हादसे में 12 लोगों ने गंवाई थी जन.
चित्रकूट: अज्ञात चोरों ने एक दुकान को बनाया निशाना,50 हजार की नगदी, सरसों की बोरी लेकर फरार,पीड़ित ने मानिकपुर कोतवाली में दी चोरी की शिकायत,मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र के बाल्मीकि का मामला.
