आर्य कन्या महिला महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा के मुख्य आतिथ्य , जीवनधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका नायक की अध्यक्षता में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पं .अनुराग शर्मा द्वारा व्यक्तिगत तौर पर छात्राओं की समस्याएं सुनीं गईं एवं उन्हें सुनहरे भविष्य हेतु प्रेरित किया गया। महाविद्यालय में पर्याप्त जोश और खुशी का माहौल रहा। उ प्र शासन द्वारा प्राप्त स्मार्टफोन में से पर्याप्त संख्या में फोन वितरित कर दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या डॉ अलका नायक ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति के विषय में बताते हुए स्मार्ट फोन का सदुपयोग करने का आह्वान किया । इस अवसर पर सीपरी भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजीव पटेरिया , व्यापारी नेता पंकज शुक्ला , मयंक परमार्थी एवं विवेक बाजपेई एवं सोम तिवारी सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभार दायित्व का कुशल निर्वहन डॉ. स्वाति भदौरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपमाला दुबे ने किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
सांसद अनुराग शर्मा द्वारा स्मार्टफोन प्राप्त कर छात्राओं में खुशी की लहर रिपोर्ट: अनिल मौर्य
