झाँसी। आम आदमी पार्टी झांसी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में चल रहे पर्चा वितरण महा अभियान के अंतर्गत आज महानगर के इलाईट चौराहे पर आप यूथ विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार के नेतृत्व में पर्चा वितरण किया।
कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर 21 नवंबर से शुरू पर्चा अभियान के तीसरे दिन आज जनता के बीच सांसद संजय सिंह द्वारा जेल से भेजे गए पत्र के माध्यम से भेजे गए संदेश से अवगत कराया व जनता का समर्थन मांगा।
यूथ प्रदेश सचिव अंकित परिहार ने बताया कि सांसद संजय सिंह सड़क से लेकर संसद तक गरीब, मजलूमों, रेडी पटरी, नौजवानों ,बुजुर्गों की आवाज व उनके अधिकारों को लेकर संसद के पटल पर रखते थे जनता के लिए संघर्ष करते थे और पूरी ईमानदारी से जनता की आवाज को पार्लियामेंट में उठते थे।
परिहार ने आगे बताया मोदी की बौखलाहट है कि मोदी ने अपने ED और CBI जैसी एजेसियो का दुरुपयोग कर सांसद संजय सिंह जी को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर जेल में बंद करके रखा है।
जिलाध्यक्ष अरशद ने बताया कि सांसद संजय सिंह जी ने जेल से ही जनता के नाम संदेश भेजा है और आम आदमी पार्टी के सिपाही पूरे जिले में सांसद संजय सिंह जी का संदेश लेकर एक-एक घर में जाएंगे और संदेश पत्र के माध्यम से समर्थन मांगेंगे।
आज के पर्चा वितरण कार्यक्रम में यूथ विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष यूथ आशीष पाल, आशीष तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रवि बघेल, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज चौधरी, हेमंत सिंह परिहार, वसीम खान, आजाद चौधरी, दयाराम, सोनू पीटर आदि उपस्थित रहे।
