Headlines

सामान्य वर्ग को 10 फीसद आरक्षण देने वाला बिल लोकसभा में पारित, रिपोर्ट -नैना

नई दिल्ली 8 जनवरी। आज लोकसभा में सामान्य वर्ग को 10 फ़ीसदी आरक्षण देने वाला संविधान संशोधन बिल पारित हो गया ।स्पीकर सुमित्रा महाजन ने पूरे शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के कामकाज के बारे में सदस्यों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन तलाक समेत कई विधेयक को सदन ने मंजूरी मिली। स्पीकर ने इसी के साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है ।

लोकसभा में 124 संविधान संशोधन बिल पास में सामान्य वर्ग के गरीबों को दशरथ आरक्षण मिलेगा बिल के समर्थन में 323 और विरोध में तीन मत मिले।

अब इस बिल को कल राज्यसभा में पेश किया जाएगा ।आपको बता दें कि इस बिल को लेकर विपक्ष की ओर से समर्थन के साथ कुछ रंग अभी लगाया जा रहा है इस पर कल राज्यसभा में चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *