सावधान रहे अगले 48 घंटों में पड़ेगी भीषण सर्दी, कारगिल में पारा – 18 पहुंचा

नई दिल्ली 4 जनवरी मौसम में अचानक करवट ली है। पिछले 2 दिन से गुलाबी सर्दी का मजा ले रहे लोगों को भीषण सर्दी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। उत्तरी भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का प्रकोप जम्मू और कश्मीर के साथ हिमाचल में हुई बर्फबारी के चलते बढ़ रहा है । अनुमान है कि 48 घंटे भीषण ठंड पड़ेगी।

सर्दी का आलम यह हो रहा है कि जम्मू कश्मीर के कारगिल इलाके में न्यूनतम तापमान शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। दिल्ली हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को श्रीनगर शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया । बताया जाता है कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से दशमलव 8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के गुलबर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *