झांसीः सास-बहू के झगड़े से तंग आकर एक युवक रेल के नीचे आकर जाने देन पहुंचा। समय पर लोगो की नजर उस पर पड़ गयी और उसे बचा लिया गया। पुलिस युवक को अपने साथ ले गयी।
मऊरानीपुर से झांसी की ओर पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। जिस कारण बरुआसागर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रांसिग को बंद कर दिया। क्रांसिग गेट बंद होने के कारण राहगीर रुके हुए थे। तभी उनकी नजर झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर लेटे हुए एक युवक पर नजर पड़ी और ट्रेन अपनी गति से आ रही थी। यह देख राहगीरों ने भागकर पटरी पर लेटे युवक को खीचकर जान बचाई।

इसके बाद इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पूछतांछ की। जहां युवक ने अपना नाम मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जनपद के निवाड़ी थानान्तर्गत जुगयाई निवासी नीलू वंशकार 25 पुत्र गोकुल वंशकार बताया।
पूछतांछ में नीलू वंशकार ने बताया कि उसके घर में आए दिन पारिवारिक कलह होता है। काफी समझाने के बाद उसके घर का कलह खत्म नहीं हो रहा था। इससे तंग होकर उसने मौत को गले लगाने का प्रयास किया है। पूछतांछ करने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। जिस पर उन्होंने थाने पहुंचकर उक्त युवक को अपनी सुपुर्दगी में लिया। सूत्रों की मानें तो घर में सास और बहू के बीच अक्सर झगड़ा हो रहा है। हालांकि इसकी समाचार लिखे जाने तक पुष्टि नहीं हो सकी।
