सिंचाई कर रहे दो किसानों की गोली मारकर हत्या

सुल्तानपुर । कादीपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र के
मरूई कृष्णदासपुर मे बीती देर रात खेत की सिंचाई कर रहे 2 किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, घटनास्थल पर तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मरूई कृष्ण दास पुर गांव के ही खेत की सिंचाई कर रहे किसान धर्मराज मौर्य एवं विजय कुमार राजभर की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अखंड नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष क्षेत्र अधिकारी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है, घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित है। किसी भी बवाल की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने कई थानों की पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया है। घटना का कारण पुलिस जमीनी रंजिश बता रही है, हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *