बिजनौर: सिपाही भर्ती परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की हुई मौत* उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने घर से निकले दो सगे भाइयों का वर्दी पहनने का सपना अधूरा रह गया। नूरपुर थानाक्षेत्र से आज परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव मुरहाट निवासी दो सगे भाई कुलवंत (25) व बिटटू (19) पुत्रगण मलूक सिंह शनिवार की रात करीब दो बजे बाइक से धामपुर नूरपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव ढेला अहीर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर, मौके पर ही मौत हो गई।
कानपुर।STF फील्ड यूनिट टीम कानपुर द्वारा सिपाही भर्ती की होने वाली परीक्षा में पेपर लीक करवाने और पेपर साल्वर के माध्यम से परीक्षा में पास करवाने के नाम पर भोले-भाले अभ्यर्थियों से धन उगाही के सम्बन्ध में दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है- 1.नितिन सिंह पुत्र रामपाल सिंह तोमर निवासी योगेंद्र विहार खड़ेपुर उम्र 28 वर्ष 2. सारथक सिंह यादव पुत्र प्रताप सिंह यादव निवासी जूही कला उम्र 24 वर्ष। जिनके कब्जे से 42 अदद एडमिट कार्ड बरामद हुये हैं, जिसके सम्बन्ध में थाना हनुमन्त विहार पर मु.अ.स. 67/24 धारा 419/420 पंजीकृत किया गया है।
