सीएम पद-राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी का फार्मूला अपना सकती है कांग्रेस! रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 13 दिसंबर 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ को भी जीत लिया है। फिलहाल कांग्रेस के सामने राजस्थान और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम तय करने को लेकर पेच फंसा हुआ है ।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेश इस स्थिति से उबरने के लिए भाजपा के फार्मूले को अपना सकती है जिसमें मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री को भी पद की शपथ दिलाई जा सकती है । माना जा रहा है कि इससे कांग्रेसियों निशाने साध लेगी।

आज सुबह से ही दिल्ली में कांग्रेस का मुख्यमंत्री संकट छाया हुआ है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सीएम पद के उम्मीदवार राजस्थान के सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने मुलाकात की है बैठकों का दौर समाप्त होने के बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं इससे पहले पर्यवेक्षक अविनाश पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने पर्यवेक्षकों और प्रभारियों के साथ बैठक थी इसके बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत से भी अलग से बात की है।

कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला शाम 4:00 बजे तक हो जाएगा इधर सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस ने नाम तय करने के साथ दोनों नेताओं को जयपुर के लिए रवाना कर दिया है।

दरअसल राजस्थान में सचिन पायलट के समर्थकों का नारेबाजी करना और अशोक गहलोत के समर्थकों का पद के लिए रिमाइंड करना कांग्रेस के सामने मुसीबत भरा है । यही कारण है कि कांग्रेसी दोनों को समावेश करते हुए राज्य में राजनीतिक संकट से निपटने का रास्ता निकाल रही है । चुनाव में जीत के बाद राहुल गांधी के सामने फिलहाल मुख्यमंत्री का चयन करना सबसे बड़ा फैसला है।

कांग्रेश राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश में भी इसी फार्मूले को लागू कर सकती है जिसमें एक मुख्यमंत्री के साथ एक उपमुख्यमंत्री शपथ लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *