Headlines

सीबीआई डायरेक्टर पद से फिर हटाए गए आलोक वर्मा,रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 10 जनवरी । सीबीआई डायरेक्टर के पद पर आसीन हुए आलोक वर्मा को सिलेक्ट कमिटी के फैसले के बाद हटा दिया गया है। आलोक वर्मा बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 77 दिन बाद अपने काम पर वापस लौटे थे।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सिलेक्ट कमेटी ने 2-1 के फैसले से आलोक वर्मा को हटाने का निर्णय लिया। इस कमेटी में जस्टिस सिकरी और मल्लिकाजुर्न खड़गे भी शामिल थे।

इस फैसले के बाद नागेश्वर राव दोबारा सीबीआई प्रमुख का पद संभाल सकते हैं गुरुवार को ही वर्मा ने पांच अफसरों के तबादले का आदेश दिया था

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बर्मा को हटाने का विरोध किया था, लेकिन पीएम मोदी और जस्टिस सीकरी उन्हें हटाने के पक्ष में थे।

बता दें कि राकेश अस्थाना से विवाद के बाद उन्हें सरकार ने लंबी छुट्टी पर भेज दिया था। आलोक वर्मा के भविष्य को लेकर पीएम आवास पर उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया। इस कमेटी में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और जस्टिस ए के सीकरी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *