लखनउ 13 अप्रैलः उन्नाव रेप मामले मे आरोप से घिरे विधायक कुलदीप सेगर को सीबीआई ने शुक्रवार की रात मे बंदी बना लिया। अब सीबीआई की नजर पुलिस अधिकारी, डाक्टर व अन्य लोगो पर है। जल्द ही इन्हे बंदी बनाये जाने या फिर पूछताछ के लिये बुलाया जा सकता है।
सीबीआई का मानना है कि कुलदीप सिंह का काकस काफी बढ़ा है। इस मामले मे रसूखदार माने जाने वाले विधायक को लेकर इन लोगो ने किस प्रकार से मदद की, इसकी जांच होगी। विधायक के खिलाफ शनिवार को कोर्ट मे पेश कर सकती है।
सीबीआई का मानना है कि कुलदीप सिंह का काकस काफी बढ़ा है। इस मामले मे रसूखदार माने जाने वाले विधायक को लेकर इन लोगो ने किस प्रकार से मदद की, इसकी जांच होगी।
साथ देने वाले अफसरों पर भी गिरेगी गाज
पिछले काफी दिनों से कुलदीप सिंह सेंगर लगातार बचते हुए आ रहे थे. सीबीआई अब बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मदद करने वालों अफसरों को भी दबोचेगी और पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि सभी की कॉल डिटेल्स को खंगाला जाएगा, साथ ही सभी की मौजूदगी पर भी नज़र रखी जाएगी.
