वाशिंगटन 14 अप्रैलः सीरिया मंे अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने गोले दागे। गृहयृद्व से जूझ रहे सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा है। दमिश्क के पास हमले की तेज आवाजें आ रही हैं।
दमिश्क के पास धमाके की आवाज सुनी गई है. अमेरिकी आधिकारियों ने बताया कि सीरिया के खिलाफ इस कार्रवाई में लड़ाकू विमानों और जलपोतों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, रूस ने अमेरिका के मिसाइलों को मार गिराने की चेतावनी दी है.
ट्रंप ने कहा कि सीरिया में दूसरी बार केमिकल हथियारों का इस्तेमाल किया गया. ब्रिटेन ने कहा कि सीरिया में हमला करने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था.
