नई दिल्ली 2 दिसंबर। देश के 23 मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा ने आज पदभार संभाल लिया। उन्होंने ओ पी रावत की जगह पदभार संभाला है। रावत शनिवार को रिटायर हो गए थे । वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा देश के 23 में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
आपको बता दें कि देश के विभिन्न पदों पर आसीन रहने के बाद भी अरोड़ा अपनी जड़ों को नहीं भूले। होशियारपुर में जन्मे सुनील अरोड़ा के पिता नसीब चंद अरोड़ा जालंधर से भारतीय रेलवे में अकाउंट अधिकारी थे और उनकी माता पुष्प लता होशियारपुर के डीएवी कॉलेज में प्रोफ़ेसर थीं।
बताती हैं कि अरोड़ा ने होशियारपुर के विद्या मंदिर स्कूल और दयानंद मॉडल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की इसके बाद वह डीएवी कॉलेज होशियारपुर से अपनी ग्रेजुएशन को कंप्लीट किया। अरोड़ा के अध्यापक और करीब 25 साल तक उनकी माता पुष्प लता के सहयोगी रहे डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डीएल आनंद ने बताया कि सुनील का परिवार होशियारपुर के प्रेम गण इलाके में एक मकान में रहा करता था।