सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज जस्टिस फातिमा बीवी का निधन

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज जस्टिस फातिमा बीवी का निधन। जस्टिस बीवी देश में उच्च न्यायपालिका में नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला और किसी एशियाई देश में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला भी थीं.

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है…

जम्मू-कश्मीर | राजौरी मुठभेड़: चल रहे ऑपरेशन में क्वारी नाम का एक आतंकवादी मारा गया है। व्यक्ति पाक नागरिक है। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया है। वे लश्कर-ए-तैयबा का उच्च पदस्थ आतंकवादी नेता था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय है। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। उसे क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए भेजा गया था। वह IED में विशेषज्ञ हैं, गुफाओं से छिपकर काम करता था और एक प्रशिक्षित स्नाइपर भी था: PRO डिफेंस

लखनऊ: हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप*
लामार्टिनियर ग्राउंड पर अचानक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग,स्कूल ग्राउंड पर चल रहा था खेल दिवस का कार्यक्रम,हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से झंडे, शामियाने उखड़े,स्कूल ग्राउंड पर अचानक मचा अफरा तफरी का माहौल,इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,कल दिन में इमरजेंसी लैंडिंग की घटना बताई जा रही है,लामार्टिनियर कॉलेज के पोलो ग्राउंड पर इमरजेंसी लैंडिंग

फतेहपुर- ट्रक और लोडर की आमने-सामने टक्कर,लोडर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत,1 घायल,घंटो तक लोडर में फंसा रहा युवक,लोडर काटकर युवक को निकाला गया बाहर,जहानाबाद क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास की घटना.

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “…बिहार ने हमेशा देश को दशा-दिशा दिखाने का काम किया है। हमारी शुरूआत से मांग रही है कि देश भर में जातीय जनगणना होनी चाहिए। हम सभी दल के लोग प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले लेकिन वहां से कुछ हुआ नहीं तो ये तय किया गया था कि राज्य सरकार अपने बलबूते पर जातीय जनगणना कराएगी… पिछले विधानसभा सत्र के दौरान हमने पूरी रिपोर्ट आप सबके सामने रखी थी… केवल बिहार ही एक ऐसा राज्य है, जिसके पास अपनी आबादी की पूरी जानकारी है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *