Jhansi. सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी में प्रधानाचार्या श्रीमती कीर्ति शर्मा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय डॉ संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता वर्ष 2023 24 का आयोजन किया गया जिसका *विषय कृत्रिम बुद्धिमता मानव जाति के लिए भविष्य में चुनौती नहीं बल्कि सहयोगी होगी*। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने दिए गए विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल में डॉ जितेंद्र मोहन खरे, डीन इंजीनियरिंग, एस आर ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन झांसी, डॉ आशीष कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य, एस आर कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज, डॉ अखिलेश रावत इंपैक्ट, डायरेक्टर हैप्पी आवर्स मॉडर्न स्कूल* उपस्थित रहे। विद्यालय में आयोजित जनपद स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता के *निर्णयानुसार प्रथम स्थान प्राप्त किया राजकीय इंटर कॉलेज झांसी के छात्र पीयूष कुमार एवं सुधांशु त्रिवेदी ने, द्वितीय स्थान पर ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस की फलक कुरैशी एवं कुमार शाश्वत और तृतीय स्थान पर श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज से प्रिंसी गौतम एवं हर्षिता* अवस्थी रहीं। कार्यक्रम का
संचालन व समन्वय सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी की प्रवक्ता श्रीमती असमा खान ने किया, शिक्षिकाएं डॉ शालू, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती प्रीति, श्रीमती ज्योति राय, श्रीमती श्रद्धा* एवं अन्य शिक्षिकाएँ उपस्थिति रही। *प्रधानाचार्या श्रीमती कीर्ति शर्मा* ने सभी आए हुए सभी *अतिथियों का आभार* व्यक्त किया।
