सेवानिवृत्त दरोगा के घर में खूनी खेल… गर्भवती पत्नी और मां की गला काटकर हत्या के बाद युवक ने अपने भी ब्लेड मारे

UP : बागपत जनपद में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा जीतेन्द्र के घर पर  सास सरोज और बहू वर्षा की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बागपत के हलालपुर गांव में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। जीतेन्द्र के छोटे बेटे मनीष द्वारा हत्या करने की बात कही जा रही है। बताया गया कि पुलिस को देखकर उसने अपने गले में ब्लेड मार लिया, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मृतकों में एक मनीष की पत्नी वर्षा और दूसरी मनीष की मां सरोज है। वर्षा दो माह की गर्भवती थी। इस जघन्य वारदात के पीछे क्या कारण रहा होगा इसकी पुलिस जांच कर रही है।

#baghpat #UttarPradesh

होम बायर्स के पैसों से खरीदी थी करोड़ों की कार! हरियाणा में ED का बड़ा एक्‍शन, विधायक धर्म सिंह छोक्कर के बेटे को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *