झांसीः वाकई झांसी के यातायात कर्मी बेहद सराहनीय काम करते हैं। उनकी डयूटी निभाने की मंशा को सलाम करना होगा। आज जब नगर मे तेज बारिश हो रही थी और कच्चा पुल लबालब भर गया, तब यह यातायात कर्मी पानी मे खड़े होकर वाहनो को निकाल रहे थे। उनके साथ यातायात प्रभारी भी मौजूद रहे

वैसे तो पुलिस को डयूटी मे लापरवाही बरतने क आरोपो से दो चार होना पड़ता है, लेकिन झांसी की यातायात व्यवस्था के संचालन मे लगे कर्मी इस अपवाद से बाहर हैं। वे पूरी मुस्तैदी के साथ डयूटी निभाते हैं।
यही कारण है कि आज नगर मे यदाकदा स्थिति मे ही जैम की समस्या देखने को मिलती है। वर्ना पहले हालात यह थे कि पता नहीं कब कौन से मार्ग पर जैम लग जाए। यातायात प्रभारी सुभाष यादव अपने हमराहियो को हमेशा डयूटी के प्रति प्रोत्साहित करते रहते हैं।
उनके प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि नगर के सीपरी बाजार से लेकर बड़ा बाजार मे एकल मार्ग की व्यवस्था का पालन हो रहा है।
आज झांसी में लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते कच्चा पुल का रास्ता पूरी तरीके से बंद हो जाने की वजह से आम जनता को ज्यादा समय तक परेशानी ना हो इसको देखते हुए यातायात पुलिस बारिश के बीच ही खड़ी होकर पक्के पुल से ही दोनों तरफ के ट्रैफिक को सकुशल निकालते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए । इस बीच ब्रिज के नीचे एक गड्ढा हो जाने की वजह से ट्रैफिक का सिपाही स्वयं उस गड्ढे के पास खड़ा रहा ताकि किसी को कोई चोट ना लगे और उसके बगल से वाहन सकुशल निकलते रहे
