Headlines

स्पोर्ट्स-ओ-मेनिया में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया आत्मविश्वास बचपन प्ले स्कूल उन्नाव बालाजी रोड झांसी का वार्षिक खेलकूद उत्सव उत्साह के साथ संपन्न

स्पोर्ट्स-ओ-मेनिया में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया आत्मविश्वास
बचपन प्ले स्कूल उन्नाव बालाजी रोड झांसी का वार्षिक खेलकूद उत्सव उत्साह के साथ संपन्न
झांसी। बचपन प्ले स्कूल,उन्नाव बालाजी रोड झांसी द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद उत्सव “स्पोर्ट्स-ओ-मेनिया” का आयोजन आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को आशीष मैरिज गार्डन, बुढ़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदया एंव अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसके उपरांत मां सरस्वती के विधिवत पूजन के साथ खेल गतिविधियों की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नेहा तिवारी जी रही आप शासकीय बैंक अधिकारी के रूप में सेवा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की प्रतीक होने के साथ-साथ नृत्य एवं मॉडलिंग के क्षेत्र में भी आपने अपनी प्रतिभा से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। श्रीमती नेहा तिवारी जी बिग मेमसाब विजेता 2019 एंव मिस एशियन इंटरनेशनल 2025 (विजेता) मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025 रही है। उपस्थित रही साथ ही विशिष्ट अतिथि श्रीमति सुमिता पाण्डेय जी एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता पी.आर. एजुकेशनल एंड ट्रेनिंग के सीईओ डॉ. प्रवीण गुप्ता एवं प्रबंध निदेशक डॉ. रॉबिन जोसेफ द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, बोरी दौड़, बैलून रेस, थ्रो द बॉल और रिले रेस जैसी विभिन्न आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के जोश, अनुशासन और खेल भावना की उपस्थितजनों द्वारा सराहना की गई।
मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति सुमिता पाण्डेय जी ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल बच्चों को अनुशासित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की रुचि को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने का आग्रह किया। डॉ. प्रवीण गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बच्चों के आत्मविश्वास और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ बनाती है। डॉ. रॉबिन जोसेफ ने अभिभावकों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग और मार्गदर्शन भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बच्चों के प्रयासों और अभिभावकों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री स्नेहा द्वारा किया गया। स्वागत भाषण संस्थापिका सदस्य श्रीमती दीप्ति गुप्ता ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रेनू गौर द्वारा दिया गया।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती जैनिट, सुश्री सरिता एवं सुश्री रजनी तथा सहायक कर्मचारी दिनेश, कल्लू, सुनीता, सागर एवं सायरा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को ‘प्रशंसा प्रमाण-पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। सभी गतिविधियों के सफल समापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *