अमेठी 26 मई । सांसद स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा नेता की सोते समय हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया है वारदात की जानकारी मिलने के बाद स्मृति ईरानी दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं वह अमेठी जाएंगी और अंत्येष्टि में शामिल होंगी।
बताया जाता है कि अमेठी के गौरीगंज के जामू ब्लॉक के बरोलिया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी । घटना के समय पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे।
पूर्व प्रधान के पुत्र ने कहा कि मेरे पिता भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी थे और लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जीत के लिए विजय यात्रा निकाली जा रही थी। ये बात कांग्रेस नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।
