Headlines

स्वच्छता सर्वेक्षण ऑनलाइन सर्वे शिविर का संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया शुभारंभ, रिपोर्ट -अनिल मौर्य

*स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ भारत का सपना होगा साकार: डॉ. संदीप*

झाँसी। नगर निगम झाँसी, ए. जी एनवायरो और सर्वहित सर्वोपरि जनकल्याणकारी संस्थान द्वारा इलाइट चौराहा पर आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण ऑनलाइन सर्वे शिविर का महापौर झाँसी बिहारीलाल आर्य, झांसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति संस्थापक/अध्यक्ष डा. संदीप सरावगी एवं संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री नरेश चन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। झाँसी को स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर लाने हेतु नगर निगम झाँसी द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों की श्रंखला में झाँसी वासियों से ऑनलाइन सर्वे फीड कराया जा रहा है। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप सरावगी ने सर हित सर्वोपरि जनकल्याणकारी संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि आज भारत के प्रत्येक कोने में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की लहर दौड़ रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा देखा गया ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का सपना वर्तमान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं। उनका मानना है कि स्वच्छता में ईश्वर का वास है और स्वच्छ पर्यावरण में रहना प्रत्येक जीव का अधिकार है। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख समाजसेवी मनमोहन गेड़ा, अशोक अग्रवाल काका, विनोद अवस्थी, धीरज मिश्रा, नगर यातायात प्रभारी जगदम्बा प्रसाद दुबे, मनोज शर्मा, सुनील रायकवार, माता प्रसाद शाक्य, अभिषेक महाजन, लखन रायकवार, मनु महाजन, रीना दिवाकर, संदीप नामदेव, राजू सेन सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन सर्वहित सर्वोपरि संस्थान संस्थापक अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी ने और सचिव मनोज शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *