Headlines

हनीमून से लौटे विराट-अनुष्का की तस्वीरे देखे

नई दिल्ली 19 दिसम्बरः क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद हनीमून मनाने संभवतः रोम गये थे। कल दोनो  घर वापस आ गये। 21 दिसम्बर को रिसेप्शन है। दोनो  की पहली तस्वीरे हम आपको दिखा रहे हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कपल रात के सफर करने के बाद सुबह 5 बजे गुड़गांव पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार कोहली दिल्ली मीडिया से बचने को गुड़गांव में रह रहे हैं।शादी के बाद रोम में हनीमून मनाने गए थे विराट कोहली सोमवार सुबह अपनी दुल्हन अनुष्का के साथ गुड़गांव में अपने घर पहुंचे। विराट दिनभर कोठी में ही रहे। क्रिकेटर विराट के डीएलएफ फेस-वन में कोठी सी-1/10 में पहुंचने को लेकर जब चर्चा हुई तो कुछ लोग उनकी झलक पाने के लिए कोठी के बाहर पहुंचे लेकिन वो बाहर नहीं निकले

शादी के बाद विराट और अनुष्का 13 दिसंबर को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। दोनों हफ्तेभर तक रोम में हनीमून मना के लौटे हैं। वहीं उनकी फैमिली पहले ही इंडिया वापस आ चुकी है।

पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। यह विराट-अनुष्का के रिश्तेदारों के लिए होगा। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। ये बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की हस्तियों के लिए होगा।
मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि अनु्ष्का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस शादी में दोनों के सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही मौजूद थे। शाम को दोनों ने ट्वीट कर खुद ही शादी की बात कन्फर्म की।

ट्वीट में विराट-अनुष्का ने लिखा आज हमने एक-दूसरे से वादा किया है कि हम जिंदगीभर प्यार के बंधन में बंधे रहेंगे। वेडिंग सेरेमनी में सचिन तेंडुलकर और शाहरुख खान समेत सिर्फ 50 लोगों को इनविटेशन दिया गया था। बता दें कि 7 दिसंबर को अनुष्का और विराट अपने परिवार के साथ इटली रवाना हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *