हमीरपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पिलाया तेजाब, एक पकड़ा

हमीरपुर | जलालपुर के एक गांव में घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद तेजाब पिला दिया | हालत ज्यादा बिगड़ने पर पीड़िता को झांसी मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया| पिता का आरोप है कि लखनऊ में ऑपरेशन के लिए 800000रूपये मांगे गए, इसलिए वह बेटी को लेकर वापस चले आए| पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है|
परिजनों के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात करीब 12:00 बजे गांव के तीन युवक दीवार फाधकर घर के अंदर घुसे और सो रही किशोरी को ऊपर कमरे में उठा ले गए| तीनों ने मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे तेजाब पिला दिया | पता चलने पर परिजन किशोरी को बेहोशी की हालत में सरला सीएचसी ले गए | यहां से उसे उरई मेडिकल कॉलेज, फिर झांसी और बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया| झांसी में करीब 12 दिन इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ| लखनऊ के अस्पताल में सर्जरी के लिए ₹800000 की मांग और दवाएं बाहर से लाने की बात कहे जाने पर परिवार बेटी को हमीरपुर जिला अस्पताल लेकर आ गया| यहां से उसे अब कानपुर हैंलेट भेजा गया|
थाना प्रभारी जलालपुर पवन पटेल ने बताया कि एक नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, तेजाब पिलाने, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है|सीओ सरीला राजकुमार पांडे ने बताएं कि बाल|अपचारि को न्यायालय में पेश किया गया है| अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *