हम 1000 साल के लिए नींव तैयार कर रहे हैं-मोदी

इटावा- पीएम मोदी का संबोधन, आज नेता जी हमारे बीच नहीं हैं,
उनके भाई हमें जीताने की अपील कर रहे है.
आप सबने मेरी मेहनत,ईमानदारी देखी है, लोगों की सेवा करना मेरा धर्म रहा है, मुझे आने वाले 25 साल का रास्ता बनाना है, हम 1000 साल के लिए नींव तैयार कर रहे हैं.

मोदी रहे या ना रहे ये देश हमेशा रहेगा, कोई मैनपुरी,इटावा,कन्नौज को जागीर मानता है, कोई अमेठी, रायबरेली को अपनी जागीर मानता है.
मोदी की विरासत करोड़ो बहनों का मिला शौचालय, मोदी की विरासत दलितों,पिछड़ों को मिला घर, जल है, मोदी की विरासत गरीबों को मिला मुफ्त राशन है, ‘मेरी विरासत बच्चों के लिए बनाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति है’.

इटावा- पीएम मोदी का संबोधन- सपा कांग्रेस SC,OBC का आरक्षण बांटना चाहते है, बाबा साहेब ने कहा था धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं.
ये बहुत बड़ी खतरे की घंटी है, सपा कांग्रेस वाले अपने परिवार का भला करते है, सपा को परिवार के अलावा कोई यादव नहीं मिला,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *