झांसी। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ भव्य हरिनाम संकीर्तन शोभा यात्रा के साथ हुआ, जो कचहरी चौराहा से शुरू हुई। मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास जी के नेतृत्व में निकली संकीर्तन यात्रा का सदर बाजार में भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओ व व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस्कान मंदिर में चार दिवसीय श्री चैतन्य महाप्रभु कथामृत का शुभारंभ वृन्दावन से पधारे परम पूज्य श्यामानंद स्वामी ने किया। कथा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख सहयोगी सुरेंद्र राय, महेश सर्राफ, राजीव अग्रवाल,अशोक सेठ,अजय अग्रवाल,मुकेश सिंघल, आरके टेलर, अशोक गुप्ता, व्रज जन रंजन दास, दामोदर बंधू दास, भक्त रोशन, भक्त विपिन, कन्हाई ठाकुर, पुष्पेंद्र, रमेश राय, सुन्दर मोहन दास,आदि उपस्थित रहे। संयोजक पीयूष रावत ने आभार व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
हरिनाम संकीर्तन यात्रा के साथ इस्कॉन में श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव का हुआ शुभारंभ रिपोर्ट: अनिल मौर्य
![](https://marketsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/20180726_200105-3-1-1-2-1-1.png)