हरियाणा के नूंह जिले में दो समूहों के बीच झड़प के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं।
वहां पर पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया जा रहा है। हमने केंद्र से भी बात की है। हम वहां शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां-जहां पर लोग फंसे हुए हैं उन्हें बचाया जा रहा है: नूंह हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज
हम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन और पुलिस की ऐसी नाकामी मैंने कभी नहीं देखी: नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद, हरियाणा
*हरियाणा। नूंह अपडेट* :
हिंसा में होमगार्ड के एक जवान की मौत हुई। कई लोगों को गोली लगने की सूचनाएं, ऑफिशियल पुष्टि बाकी।
नूंह जिले में 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद हुईं। जिले की सीमाएं सील की गईं। 10 कंपनी फोर्स तैनात।
पुलिस कमिश्नर ने रात साढ़े 8 बजे दोनों पक्षों की बैठक बुलाई।