हर नागरिक को स्वास्थ्य लाभ देने सेवाओं का हुआ विस्तार – खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

*ग्राम परासी में आयोजित हुआ ब्लाक स्वास्थ्य मेला*

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)03 अक्टूबर 2023/ हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इस हेतु प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के अनेक कार्य किए गए हैं। उक्ताषय के विचार प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने आयुष्मान भवः अंतर्गत विकासखण्ड स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परासी में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, जनपद पंचायत अनूपपुर के उपाध्यक्ष तेजभान सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी ने प्रदेश सरकार द्वारा जनहित तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्‍क दवाई प्रदाय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *