हाथरस 3 नवंबर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के हसायन इलाके में शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई । दोनों युवक एटा जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बाइक पर सवार होकर जा रहे युवकों को टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार थाना इटवा क्षेत्र के गांव करावली निवासी मनोज पुत्र जगदीश और राजेश पुत्र चंद्रपाल शनिवार को सुबह बाइक पर सवार होकर हाथरस की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि इन लोगों को वहां पहुंचकर गेहूं का बीज खरीदना था।
रास्ते में हसायन क्षेत्र के सलेमपुर के पास सामने से आ रहे टैंकर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेश बुरी तरह जख्मी हो गया घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल राजेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी उपचार के पहले ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद से मृतक की बहन सासनी गांव सुसायत कला से जिला अस्पताल पहुंची । उसका रो रो कर बुरा हाल था। मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ अवधेश कुमार ने बताया कि सलेमपुर में हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हुई है
।
